
कंपाइन मशीन और पिकअप की जोरदार टक्कर, पिकअप चालक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कंपाइन मशीन और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंपाइन मशीन हाईवे से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी सड़क पर पलट गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटी गाड़ी को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस के अनुसार, घायल चालक का अस्पताल में इलाज के लिए भेजा और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846




























