हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली छात्रा घर से कॉलेज जा रही थी जिसे गांव के ही युवक ने अगवा कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। काफी समय से गांव का ही सचिन उर्फ छोटू उसकी पुत्री को परेशान करता आ रहा है। 24 जनवरी को पुत्री घर से कॉलेज गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन छात्रा की तलाश में जुटे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























