हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलैक्टर गंज के एक मकान में पकड़े गए जुए के अड्डे के बारे में नया रहस्योद्घाटन हुआ है। राजीव उर्फ गंगू अपने मकान में किराए पर पैसा लेकर जुआ कराता था।
पकड़े गए आरोपी राजीव उर्फ गंगू,गगन व अमित तथा 9 फरार आरोपी रोजाना जुआ खेलते थे और ताश के पत्तों से हारजीत करते थे। आरोपियों से बरामद मोबाइल हाई क्वालिटी एप्पल, सैमसंग व वीवो कम्पनी के हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
























