हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर के अंतर्गत बुधवार की शाम एक फाइनैंस कम्पनी के एक कलैक्शन एजेंट से एक लाख 41 हजार 770 रुपए की लूटपाट का शुक्रवार को खुलासा करते हुए कलैक्शन एजेंट को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लूटे गए रुपए बरामद किए है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि जनपद मथुरा का जगवीर गुलावठी की एक फाइनैंस कम्पनी में कलैक्शन एजेंट है। बुधवार की शाम उसने थाना हाफिजपुर पुलिस को सूचना दी कि वह जब कलैक्शन करके लौट रहा था, तो गांव भटैल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया और तमंचे के बल पर नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में एक लाख 41 हजार 770 रुपए थे।
थाना हाफिजपुर प्रभारी सतेंद्र सिहं व एसओजी टीम को लुटेरों की खोज में लगाया गया। पुलिस ने कलैक्शन एजेंट जगवीर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गया। जगवीर ने पुलिस को बताया कि कर्ज उतारने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी। आरोपी से लूट की राशि बरामद की है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























