हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की इस दौरान मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर के प्रांगण में अवैध कब्जे को बुलडोज़र ने ढहा दिया. गढ़ के नक्का कुँआ रोड पर स्थित मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर की जमीन पर दबंगों ने पिछले 50 से 60 वर्षों से अवैध कब्जा किया हुआ था जिसे ध्वस्त किया गया. इसके पहले एसडीएम ने मन्दिर की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए लोगों को नोटिस देकर जगह खाली करने को कहा था जिसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई.
कहा जाता है कि मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर करीब दो सौ से ढाई सौ वर्ष प्राचीन मंदिर है. मन्दिर की जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर कमरे व दुकानें बनाकर किराए पर दिए हुए थे जिनपर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मन्दिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया. एसडीएम अरविंद द्विवेदी के नेतृत्व में मन्दिर परिसर पर मकानों, दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगो से लोडस्पीकर के जरिये जगह खाली करने के निर्देश दिए.
स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी
🔊 Listen to this स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध भवनों के निर्माण की सूची मुख्यमंत्री को भेजी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों व उनके पिछलग्गुओं ने…
Read more






















