हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के चलते राजनैतिक गलियारे में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में धौलाना से विधायक असलम चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। जनपद की तीनों सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन का कब्जा होगा। कोई भी इस गठबंधन के आगे पैर नहीं जमा पाएगा।
बता दें हाल ही में सपा में शामिल हुए विधायक असलम चौधरी हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रालोद कार्यालय पहुंच थे जहां रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का 43वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने विधायक असलम चौधरी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, रालोद की भावी प्रत्याशी प्रीता हरित, नानकचंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041


























