👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक दरोगा ने मोहल्लेवासी एक युवक के साथ मार पिटाई की और गाली गलौज किया. युवक की मां ने शिकायत हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से की. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं.
मेरठ गेट पर भड़भूजो वाली गली निवासी राहुल तनेजा पुत्र संजय तनेजा की मां रूपा देवी ने एक दरोगा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि 22 मई को राहुल घर के बाहर खड़ा था. इसी दौरान एक दरोगा पहुंचा और राहुल को डंडे से पीटना शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर गाली गलौज की. एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































