हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को मेरठ के किठौर में हुई एक मजदूर की मौत के मामले की जांच सौंपी गई है. आरोप है कि बसपा नेता और उसके बेटे ने मजदूर को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. मंडल आयुक्त के निर्देश पर हापुड़ एसपी ने मामले की जांच सीओ गढ़ पवन कुमार को सौंपी है.
बता दें कि किठौर निवासी एक बसपा नेता और उसके बेटे पर आरोप है कि उन्होंने दो वर्षों से एक मजदूर की मजदूरी को रोका हुआ था. जब गढ़ के इंदिरा कॉलोनी निवासी चांद मियां के बेटे आरिफ ने नेता से मजदूरी मांगी तो उन्होंने पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मामला 27 मार्च 2021 का है. मृतक के पिता ने किठौर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई. मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को सौंपी है जिन्होंने गढ़ सीओ पवन कुमार को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















