हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव लिसाड़ी में 26 से 29 जनवरी के बीच लगने वाले मेले को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चलते पुलिस ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गांव लिसाड़ी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और उनका सहयोग मांगा। सीओ ने कहा कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
सिंभावली के गांव लिसाड़ी में 26 जनवरी से 29 जनवरी के बीच मेले का आयोजन होने जा रहा है जहां मनोरंजन, चाट-पकौड़ी, खेल-खिलौने, बाजार आदि की व्यवस्था होगी। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के मेले में पहुंचने की संभावना है जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























