हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ चौपला पर पहुंची सीओ स्तुति सिंह ने अतिक्रमण के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही अतिक्रमण कारी अपना सामान पीछे करने लगे। ऐसे में पुलिस ने दुकानदारों, ठेले खोमचे वालों को बताया कि बेवजह अतिक्रमण ना करें। ऐसा करने से यातायात प्रभावित होता है।
























