👁 0 views Views
सीएमओ ने ओआरएस के पैकेट बांटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भीषण गर्मी में जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। बुधवार दोपहर सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने खुद शहर के चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को ग्लूकोस और ओआरएस के पैकेट बांटे। तहसील चौराहा, गुरूद्वारा, मेरठ रोड फ्लाईओवर के ऊपर, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, देव नंदिनी के पास चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ग्लूकोस एवं ओआरएस के बड़े पैकेट दिए गए। सभी को गर्मी से बचाव करने संबंधित टिप्स भी दिए। सीएमओ ने बताया कि चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को ओआरएस और ग्लूकोस के बड़े पैकेट बांटे गए हैं। आगे फिर दोबारा पैकेट बांट दिए जाएंगे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































