👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने शिशु को पोलियो ड्राप्स पिलाकर किया। अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण इलाकों मे बूथ स्थापित किए गए तथा ट्रांजिस्ट बूथ बनाए गए। नवजात शिशुओं से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों खुराक पिलाई गई। सोमवार से यह अभियान डोर-टू-डोर चलाया जाएगा।




























