हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एस सी आई टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर नोएडा एवं हापुड़ गायनी सोसाइटी द्वारा दिल्ली रोड स्थित गोल्डन टूलिप रेस्टोरेन्ट मे एक सी एम ई का आयोजन किया गया जिसमें हापुड़ शहर की समस्त गायनीकोलॉजिस्ट डॉक्टर उपस्थित रही. दिल्ली एन सी आर की प्रसिद्ध आई वी एफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर शिवानी सचदेव गौर ने आई यू आई और आई वी एफ की नई-नई तकनीकों के बारे मे बताया. वहीं एस सी आई टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर नोएडा की डॉक्टर नूपुर गर्ग ने निःसंतानता के विभिन्न कारण और उसके उपचार के विभिन्न तरीको पर डॉक्टर डॉक्टरों से चर्चा की.
हापुड़ गायनी सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. नीता शर्मा ने बताया की निःसंतानता आजकल पुरुष एवं महिलाओं में बढ़ती हुई समस्या है। उन्होंने इनके उपचारों के विभिन्न तकनीकों के बारे में डॉक्टर शिवानी गौर से विस्तार में चर्चा की।
सोसाइटी की उपाध्यक्षा डॉक्टर विमलेश शर्मा एवं सचिव डॉक्टर रेनू बंसल ने पुरुषो में बढ़ती शुक्राणु की कमी के बारे में डॉक्टर नूपुर गर्ग से विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हापुड़ शहर के प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक डॉक्टर जे. के गोयल , डॉक्टर नमिता अग्रवाल , डॉक्टर सुनीता सिंघल, डॉक्टर दीपशिखा गोयल , डॉक्टर अंशिका अग्रवाल ने की।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041






























