👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार आज राज्य के 12 लाख 17 हजार छात्रों के खातों में ऑनलाइन स्कॉलरशिप ट्रांसफर करेंगे और 458 करोड़ 66 लाख की धनराशि भेजेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार हर साल करीब 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्र छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के लाभ प्रदान करती है। इसी कड़ी में आज छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने के चलते सरकार की कोशिश है कि सभी छात्रों को स्कॉलरशिप दिसंबर तक मिल जाए। पहले चरण की छात्रवृत्ति दो अक्टूबर को दी गई थी जिसमें डेढ़ लाख छात्र लाभान्वित हुए थे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























