👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सभी हुक्मरान अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। अब 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद हापुड़ पहुंच सकते हैं जहां वह चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि मतदान का पहला चरण धीरे-धीरे नजदीक आरा रहा है। जनपद हापुड़ में भी तीनों सीटों पर पहले चरण में ही मतदान होगा। इसके लिए 27 जनवरी यानी आज से जनसंपर्क अभियान भाजपा ने शुरू कर दिया है जिसमें नेता घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 जनवरी को मेरठ और हापुड़ में पहुंचकर घर-घर चुनाव प्रचार करेंगे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























