साइबर थाने का सीएम ने किया लोकार्पण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ को साइबर थाना मिल गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से हापुड़ के साइबर थाने का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित साईलो फर्स्ट चौकी को फिलहाल अस्थाई साइबर थाने के रूप में बनाया गया है। स्थाई थाने का निर्माण धौलाना में किया जा रहा है। साइबर थाने के प्रभारी नजीर है जिनके साथ एडिशनल एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थाने में साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
दरअसल लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। इसके चलते साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। बुधवार को हुए उद्घाटन के दौरान हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा नरेश तोमर, व्यापारी ललित छावनी वाले, अशोक बबली, विजेंद्र पंसारी, दिनेश गुप्ता, अरविंद शर्मा, प्रदीप हाइड्रो आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























