चार दिवारी कराने पहुंची महिला के कपड़े फाड़े, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर जट में जमीन की चार दिवारी कराने पहुंची गाजियाबाद की महिला के कुछ आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट में उन्होंने जमीन खरीदी थी। 11 फरवरी 2024 को पीड़ित पत्नी और स्वजन के साथ जमीन की चार दिवारी करने के लिए आया था। चार दिवारी की शुरुआत करते ही गांव शाहपुर का पिंटू, अशोक, नीतू, पिंकी और अन्य वहां आए और चारदीवारी का विरोध करने लगे। इसी के साथ उन्होंने दंपति को पीटा। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101





























