👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब जल्द ही हापुड़ की पुलिस लाइन को एक स्थाई जगह मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद हापुड़ की पुलिस लाइन का निर्माण सादुल्लापुर गोकुल में होगा। फिलहाल पुलिस लाइन अस्थाई रूप से मेरठ रोड पर स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर संचालित है।
पुलिस पुलिस स्मृति दिवस और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह अहम घोषणा की है। अब जनपद हापुड़ के गांव सादुल्लापुर गोकुल में 16.42 हेक्टेयर भूमि में पुलिस लाइन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए 38 करोड़ 44 लाख रुपए की धनराशि भी जारी कर दी है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























