हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गांधी जयंती के अवसर पर बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी नेता हाथों में झाड़ू लेकर फोटो खिचवाने में लगे हैं लेकिन असली हालातों से आपको EHAPUR NEWS रुबरू कराएगा। हापुड़ की तहसील चौपला पर स्थित एक टॉयलेट सफाई अभियान को पलीता लगा रहा है और दिखावा करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दे रहा है। नगर पालिका द्वारा टॉयलेट तो बनाए गए लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था न होने से यहां बीमारियां अपने शिकार का इंतजार कर रही है। आलम ये है कि लोग अब शौचालय के बराबर में खुले में टॉयलेट कर रहे हैं। हुक्मरान साल में एक बार साफ-सफाई को याद करते हैं वह सिर्फ फोटो के लिए… अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किया गया स्वच्छता अभियान को कितना कारगर बनाया जा रहा है। इन टॉयलेट का इस्तेमाल लोगों को इंफेक्शन की भेंट चढ़ा सकता है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































