एकेपी डिग्री कालेज में चला सफाई अभियान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन में शासन द्वारा प्रस्तावित अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी आयोजन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत उत्साह व जोश के साथ महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई की तथा महाविद्यालय में पेड़ पौधों को जल देकर पोषित किया। महाविद्यालय में मुख्य गेट, सड़क, पुस्तकालय ,इनडोर स्टेडियम आदि स्थानों पर साफ सफाई कर वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाया गया ।जिससे महाविद्यालय परिसर में सात्विकता का वास होl महाविद्यालय की प्राचार्या ने जीवन में नकारात्मकता को दूर करने व आध्यात्मिक विचारों के समावेश के लिए स्वच्छता को जीवन के लिए अति मह्त्वपूर्ण बताया तथा स्वयं सेविकाओं को स्वस्थ रहने व अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम अधिकारी ने छात्राओं को अपने जीवन में स्वच्छता अपनाने व बीमारियों को दूर भगाकर स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी तथा स्वयं सेविकाओं को अपने घर,आस पड़ोस, महाविद्यालय व अपने समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को फैलाने और अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया । अभियान में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं व कर्मचारी गणों ने सहयोग दिया।
क्रैश कोर्स के लिए सम्पर्क करें: 7351945695






























