हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें मिनी ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर सिंभावली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि क्लीनर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के अहमदगढ़ के खखोड़ा निवासी विनीत ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में ड्राइवरी करता है जो कि शुक्रवार की रात को मिनी ट्रक में सामान लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहा था। विनीत के साथ मिनी ट्रक में रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली का अनुराग भी मौजूद था जोकि क्लीनर का काम करता था। दोनों मिनी ट्रक लेकर वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे कि जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सिखेड़ा फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी ट्रक टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि क्लीनर अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया और क्लीनर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।




























