👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज में पाइप लाइन लीक होने से साफ पानी की लगातार बर्बादी हो रही है। मोहल्ला किशनगंज में एक नहीं बल्कि दो जगह पानी की लाइन लीक होने से कई लीटर साफ पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की अपील की है।
राहगीरों ने बताया कि पिछले कई दिनों से साफ पानी की बर्बादी लगातार हो रही है। अभी तक सैकड़ों लीटर साफ पानी बर्बाद हो चुका है जिसे समय पर नहीं रोका गया तो यह बर्बादी लगातार बढ़ती चली जाएगी।
































