
छुट्टी के दिन एम.पी.एस. पब्लिक स्कूल गोहरा आलमगीर में चलती मिली कक्षाएं, नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हो रही बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने बुधवार के बाद गुरुवार को भी 12वीं तक के समस्त स्कूलों में छुट्टी रखने के निर्देश दिए लेकिन इसके बावजूद भी कुछ स्कूल खुले। स्कूल को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
बारिश के मद्देनजर निजी तथा सरकारी स्कूलों के छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार के बाद गुरुवार को भी 12वीं कक्षा तक के छात्रों के अवकाश की घोषणा की। ऐसे में कुछ स्कूलों के खुलने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद डीआईओएस हापुड़ डॉ श्वेता पूठिया और बेसिक शिक्षा अधिकार ऋतु तोमर ने अलग-अलग क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एम.पी.एस. पब्लिक स्कूल गोहरा आलमगीर में कक्षाएं चलते मिली जिसके स्कूल को नोटिस जारी किया गया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























