हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की मसूरी-गुलावठी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में कई दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने रविवार को एक कंपनी के अधिकृत प्लांट के मुख्य गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया तो पुलिस और प्रशासन के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई। अधिकारियों के समझाने के बाद किसान शांत हुए और गुरुवार को वार्ता करने के लिए राजी हुए। किसानों ने कहा कि स्थानीय युवाओं को नौकरी तथा प्रदूषण से उन्हें निजात दिलाई जाए।
आपको बता दें कि किसानों ने रविवार को फैक्ट्री के गेट पर तालाबंदी का आह्वान करते हुए विशाल महापंचायत का ऐलान किया था जिसके बाद फैक्ट्री के गेट पर धरना देते हुए तालाबंदी का प्रयास किया जिसे प्रशासन ने विफल कर दिया। किसान सभा हापुड़ के प्रभारी टीकम नगर ने कहा कि जब तक प्रदूषण से मुक्ति और स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बीते दो साल से कंपनी स्थानीय युवाओं को गुमराह कर रही है। किसानों ने जबरदस्त तरीके से धरना दिया। हालांकि अधिकारियों ने किसानों को गुरुवार को वार्ता करने के लिए राजी कर लिया। इस दौरान वीर सिंह, बबली गुर्जर, पूनम पंडित, बबली कसाना, नितिन प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, सुशील प्रधान, अजय पाल, रतिराम, बालेश्वर प्रधान आदि ने धरना दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































