हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव दस्तोई में रविवार की शाम दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस में घायलों को भर्ती कराया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामला रविवार का है जब दस्तोई गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. खूनी संघर्ष में नितिन पुत्र नरेंद्र व आकाश पुत्र नरेश घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























