👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव बदनौली में मंगलवार को महिलाओं ने धूमधाम के क्लश यात्रा निकाली। यह क्लश यात्रा बदनौली में आयोजित श्री रामकथा के उपलक्ष्य में निकाली गई। श्रीराम कथा वृंदावन के संत स्वामी श्री संजीवन गिरी जी महाराज करेंगे, जो 30 दिसम्बर तक चलेगी।
श्रीराम कथा प्रारंभ होने से पूर्व करीब 5 सौ महिलाएं गांव में एक स्थान कर एकत्र हुई और पूजा के क्लशों को अपने सिर पर धारण किया। बदनौली में भजनों के साथ क्लश यात्रा निकाली गई और कथा स्थल पर पहुंच कर क्लश व्यास गद्दी के समक्ष स्थापित कर दिए गए।


























