
जीएस रेलवे फाटक के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के जीएस रेलवे फाटक के पास गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरे युवक को कई युवक घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवक उसे लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। घटना के दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























