हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव दिसम्बर माह के अंत तक पूर्ण कराने की तैयारी में जुटा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चुनाव कार्यक्रम सूचना को निर्वाचन आयोग ने फर्जी करार दिया है। आयोग नवसृजित निकाय व परिसीमन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
जनपद हापुड़ में निकाय चुनाव प्रथम चरण में होने सम्भावित है, जो सम्भवतयाः नवम्बर के अंतिम सप्ताह अथवा दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में हो सकते है। जनपद में तीन नगर पालिका तथा एक नगर पंचायत है जिस पर चुनावी किला फतह करने के लिए भाजपा, बसपा, सपा व कांग्रेस एडी से चोटी तक का जोर लगा रही है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























