👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग जनपद हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड़ नगर के परिषदीय स्कूलों की नगर स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एस०एस०वी० कॉलेज हापुड़ में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ श्रीमती अर्चना गुप्ता, नगर शिक्षा अधिकारी हापुड़ मोहम्मद राशिद व ज़िला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आशा जयश्री, ललित कुमार,सुबोध यादव ,रजनी, मीनू तोमर रही।प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।।प्रतियोगिता में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



























