हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को श्रद्धानन्द का 95वां बलिदान दिवस हापुड़ की चंडी पर स्थित महावीर दल में मनाया। इस दौरान शौर्य संचलन भी आयोजित किया गया जिससे पूरा शहर भगवामय हो गया। संचलन की शुरुआत हापुड़ की चंडी से हुई जो कि मेरठ गेट से होते हुए, गोल मार्किट, अतरपुरा चौराहा, पक्काबाग से होते हुए महावीर दल पर समाप्त हुआ। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा झंडा लिया हुआ था।
संचलन की शुरुआत बजरंग दल के प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम ने भगवा ध्वज दिखाकर की। शौर्य संचलन में गाड़ी, बाइकें और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा शामिल हुए। शौर्य संचलन का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कहीं पुष्प वर्षा की गई तो कहीं आरती। इस दौरान जय श्री राम और भारत माता की जय के जयघोषों से माहौल गूंज उठा। कार्यकम में विहिप जिला अध्यक्ष हापुड़ सुधीर अग्रवाल, ज़िला मंत्री रविन्द्र, ज़िला संयोजक प्रभात, नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर मंत्री योगेश भारती, कार्यकारी अध्यक्ष अहुतोष रस्तोगी, नगर संयोजक अभय, सहमंत्री आर्चित, उपाध्यक्ष ईश्वरचंद, प्रेवश तोमर, दीपक, मनीष, सुमित, अंकुर, सूरज, ललित, नरेश, प्रदीप, मनोज नामदेव, अशोक एवम काफी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249
























