नागरिकों ने लिया पर्यावरण का संकल्प










हापुड़ ,सीमन(ehapurnews.com): विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गंगा नेचुरल फार्म बहादुरगढ़ पर वन विभाग एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वाधान में नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पर्यावरणविद भारत भूषण गर्ग ने कहा कि भारतवर्ष की भूमि को अपनी मां मानने वाला यह समाज सदा से ही पर्यावरण के संरक्षण में सहभागी रहा है परंतु 1970 में संपूर्ण विश्व में यह माना कि पर्यावरण संरक्षण के आधार पर ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है तब से लेकर आज तक विश्व के 192 देश विश्व पृथ्वी दिवस के नाम से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाते हैं। इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम या कहें उद्देश्य है “पृथ्वी के लिए निवेश” अर्थात हम पृथ्वी को पुनः शस्य श्यामला बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर निवेश करें।
वन क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर राजेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया की जल ,जंगल और जमीन यह सभी पर्यावरण के संरक्षण से ही संभव हैं। आज क्लाइमेट चेंज के आधार पर मौसम बिगड़ता जा रहा है उसका चक्र बदलता जा रहा है यदि अभी भी हम नहीं चेते तो हमारा विनाश निकट ही है। अतः हम सभी को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक आरोग्य वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। गंगा सेवक मूलचंद आर्य ने आभार प्रकट किया तथा इस अवसर पर आरोग्य वृक्ष नीम का रोपण किया गया।
इस अवसर पर विनोद कुमार, सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ,हरवीर सिंह लोधी, पुनीत कुमार ,रवि कुमार वन दरोगा गौरव गर्ग अनुज जोशी सोनू कुमार आदि उपस्थिति थे।







Related Posts

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

🔊 Listen to this हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): वाहन चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वाहन चोरों ने…

Read more

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

🔊 Listen to this गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या के एक मामले में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार
error: Content is protected !!