
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-27 के अयोध्यापुरी-चेनापुरी में व्याप्त गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करने में जब जनप्रतिनिधियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई, तो मौहल्लेवासियों ने समस्या से निजात पाने का स्वयं ही बीड़ा उठाया और आपस में चंदा एकत्र करके सड़क को ऊंचा करने तथा नाली निर्माण कार्य को शुरु किया, जो अन्य के लिए अनुकरणीय हैं।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष आसिफ मलिक ने बताया कि इलाके में गंदे पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पिछले दो साल से लोग समस्या के हल के लिए जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खट्खटा रहे हैं, परंतु कोई सुनने वाला नहीं हैं। आखिर मौहल्लेवासियों ने आपस में 50-60 हजार रुपए एकत्र करके समस्या से निजात पाने का निर्णय लिया हैं और नाली निर्माण शुरु कराया हैं।

























