👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तीनों विधानसभाओं में चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन व पुलिस ने राहत महसूस की है और इसके लिए उन कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को बधाई दी है जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ चुनाव ड्यूटी को पूर्ण निष्पक्षता के साथ निभाई।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद के उन सभी कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जिन्होंने विधानसभा चुनाव में सराहनीय कार्य किया।
इस खुशी में पुलिस लाइन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया जिसमें मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व पुलिस अफसर तथा कर्मचारी शामिल हुए।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit





























