हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सभागार कक्ष में शुक्रवार की रात को अमीनों के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने दो कंप्यूटर सिस्टम को चोरी कर लिया। ऐसे में पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अमीन ने इसकी जानकारी एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर अंकित को दी जिन्होंने मामले में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को अमीन के कक्ष में कुछ लोग घुस गए और दो कंप्यूटर सिस्टम चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























