गढ़: जिला पंचायत सदस्य समेत दो के मकानों में लाखों की चोरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोगों के मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर इस दौरान लाखों रुपए का माल साफ कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में बेहद गुस्सा है।


जिला पंचायत सदस्य नसरीन के पति हाजी आरिफ के अनुसार उनका गांव के बाहर भी एक मकान है जहां दो महीने पहले हुई बेटे की शादी का सामान रखा हुआ था। मंगलवार की रात किसी समय चोर मकान में दाखिल हुए और रजाई, गद्दे, कपड़े, स्टील के बर्तन आदि चोरी कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब हाजी आरिफ अपने मकान पर पहुंचे तो तीनों कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। मौके से सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, रजाई गद्दे, स्टील के बर्तन आदि गायब मिले।


वहीं गांव के रहने वाले किसान महबूब के घर में भी चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां घर की छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सेफ, संदूक का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के गहने व नकदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!