👁 0 views Views
जहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर में बिना अनुमति के चल रहे अस्पतालों व क्लिनिको आदि पर छापामार कार्रवाई करते हुए लोकेश, बिजेंदर और लव के क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं जांच के दौरान विशाल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर पर भी सील लगा दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर संचालित अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।




























