हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सम्मान निधि लेने वाले 500 किसानों को नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस कृषि विभाग ने जारी किया है और सम्मान निधि की धनराशि वापस करने के लिए कहा गया है. ऐसा न करने पर आरसी जारी की जाएगी.
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कम भूमि वाले और जरूरतमंद किसानों की मदद के लिए छह हजार रुपए प्रति वर्ष तीन किश्त में दिए जा रहे हैं. ऐसे में कई अपात्र किसानों ने भी धनराशि ली है जिनसे वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























