हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। यहां बंदरों का झुंड आपस में ही भिड़ गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई जिन्होंने किसी तरह घरों में भागकर खुद की जान बचाई। सैकड़ों की संख्या में बंदर गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के पास एकत्र हुए और खूब उत्पात मचाया। लोगों को बंदरों से निजात दिलाने का आश्वासन देने वाले ही बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। गढ़ नगर पालिका परिषद के पास की यह तस्वीर इस बात को बयान करने के लिए काफी हैं कि नगरपालिका खुद ही बंदरों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं। यह बंदर कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं। आए दिन बंदरों के हमले में लोगों के घायल होने की सूचनाएं मिल रही है। स्थानीय नगर निगम द्वारा कोई खास कदम ना उठाए जाने की वजह से लोगों का जीवन प्रभावित है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























