हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर गंगा का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा गढ़मुक्तेश्वर पहुंची और गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कहा।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205


























