👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इन दिनों लगातार विकास का ढोल पीटा जा रहा है लेकिन क्षेत्र में कितना विकास हुआ है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गढ़ के वार्ड नंबर 3 में बिजली लाइट के खंभे पर स्ट्रीट लाइट की जगह एक बल्ब लगा हुआ है। संकरी गलियों में बिछी इंटरलॉकिंग टाइल्स की नालियां टूट चुकी है। इसके बाद भी स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास हुआ है।
गढ़ के वार्ड नंबर 3 के सभासद सुरेंद्र सिंह हैं ने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया गया। क्षेत्र में 20 खड़ंजा बनने थे लेकिन सिर्फ दो खड़ंजा ही बने।
वार्ड नंबर 3 की यह तस्वीर अपने आप में चौंकाने वाली है। जल्द ही गढ़मुक्तेश्वर के और भी वार्डों की स्थिति क्या है? यह आपके सामने आएगी।




























