हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर गढ़ तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया. साथ ही एक ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा. जिला अध्यक्ष पवन हूड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया और जबरदस्त हंगामा करते हुए बेसहारा पशुओं से किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में गिनाया.
किसानों ने कहा कि आवारा गोवंश फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं. हंगामे के दौरान चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया भुगतान का मामला भी करवाया. किसानों ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा भुगतान न होने पर किसानों को परेशानी हो रही है. भाकियू अराजनैतिक ने बकाएदार किसानों का कनेक्शन काटे जाने का भी विरोध किया. इस दौरान मोनिका तेवतिया, पूनम त्यागी, परवेज, आरिफ, योगेंद्र आदि मौजूद रहे.
































