👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर में नामांकन स्थल का निरीक्षण किया जहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। बता दें कि नामांकन स्थल पर पहुंच रहे प्रत्याशियों को नियमों का पालन करा कर ही अंदर भेजा जा रहा है। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि जनपद की चारों निकायों के लिए 11 मई को चुनाव होंगे। ऐसे में 17 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है जो 24 अप्रैल तक चलेगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























