👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में शुरू होने जा रहे कार्तिक मेले को लेकर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल तथा आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार ने शनिवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया जहां तैयारी आदि को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो, नियमों का पूर्ण तरीके से पालन हो।
इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, गढ़ मेला अधिकारी विवेक, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी आदि कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























