👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा एक्सप्रेस वे के लिए लगभग 95% भूमि अधिग्रहित हो चुकी है जिसके पश्चात जिले में सर्किल रेट की वृद्धि हो सकती है। बताया जा रहा है कि सर्किल रेट 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं। इस संबंध में सर्वे की रिपोर्ट उप निबंधन कार्यालय से तलब की गई है और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक भी की है। जनपद हापुड़ में 2017 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं जबकि पड़ोसी जनपद मेरठ के सर्किल रेट बढ़ चुके हैं।
शासन के संज्ञान लेने के पश्चात जिला प्रशासन ने भी सर्किल रेट बढ़ाने को गति दी है और गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण करने में जुट गई है जिसके पश्चात 20 से 30 फ़ीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाया जा सकता है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274

































