
सरस्वती इंस्टिट्यूट में मनाया गया क्रिसमस-डे
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, अनवरपुर, जिला हापुड में क्रिसमस-डे समारोह का आयोजन एम०बी०बी०एस० (2024) के छात्रों द्वारा किया गया। उक्त समारोह में संस्थान के सभी विधार्थीगण, विभागीय डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों द्वारा क्रिसमस-डे समारोह को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ० जे० रामाचन्द्रन, वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचन्द्रन व संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० आर० के० सहगल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राजेश भाटिया, एवं चिकित्सक सलाहकार डॉ० जे० के० गोयल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। एम० बी० बी० एस) के छात्रों द्वारा सेंटा क्लोस की वेशभूषा में छोटे-छोटे नन्ने बच्चो को उपहार एवं मिठाईयाँ वितरित की गयी।

साथ ही एम०बी०बी०एस० के छात्रों द्वारा शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओ को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के जी० एम० वरधाराजन, निदेशक आर० दत्त, कॉलेज प्रबन्धन समिति के सचिव एम० नटराजन, व एच० आर० मैनेजर लुकरेशिया रूबावधी, सभी चिकित्सकगण, पदाधिकारिगण, स्वास्थयकर्मी एवं कर्मचारिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कॉलेज में भी खास डेकोरेशन की गई।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































