चोरी के वाहनों के कटान का धंधा मेरठ से हापुड़ पहुंचा:सांसद










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान वाहनों के अवैध कटान पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए इस अपराधिक तंत्र को पूरी तरह समाप्त किये जाने की मांग की।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ में लंबे समय से वाहन चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह काम कर रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से यहाँ गाड़ी आती हैं और कुछ ही मिनटों में उनको काट दिया जाता है। इन वाहनों का उपयोग अनेक प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में हो सकता है जिसमें आतंकवादी गतिविधियां भी सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को मैं पहले भी सदन में उठा चुका हूं। मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा था परिणामस्वरूप मेरठ में इन गिरोहों के विरुद्ध कार्यवाही भी हो रही है परन्तु इस कारण अब चोरी के वाहनों को काटने के इस अवैध काम का विस्तार हापुड़ तथा आसपास के अन्य जिलों में भी हो गया है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह समस्या केवल मेरठ की नहीं है, यह केवल अंतर्जनपदीय भी नहीं है, बल्कि यह समस्या अंतर्राज्यीय है। केवल मेरठ तथा उत्तर प्रदेश में कार्यवाही करने से इस समस्या का समाधान संभव नहीं है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि अनेक प्रांतों में फैले हुए वाहन चोरी एवं कटान के इस अवैध कारोबार के तंत्र को समाप्त करने के लिए सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स बनाई जाए, जो इन प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर तथा संपूर्ण जानकारी जुटाकर इस आपराधिक तंत्र को पूरी तरह समाप्त कर सके।

First True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!