चिप्सोना आलू 100 रुपए उछला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विवाह सीजन शुरु होते ही आलू के भाव 100-120 रुपए प्रति कट्टा उछाला खा गए जिसका नतीजा यह हुआ है कि कोल्ड स्टोरों में आलू की निकासी तेज हुई है। अभी भी कोल्ड स्टोरों में 25 प्रतिशत आलू का स्टाक बाकी है। 30 नवम्बर तक सभी शीत गृह खाली करने है ताकि आलू के भंडारण की नई प्रक्रिया शुरु हो सके। हापुड़ क्षेत्र में करीब 1.80 लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार हुई है। हापुड़ मंडी में शुक्रवार को बढ़िया आलू चिप्सोना करीब 650 रुपए प्रति कट्टा बिका, जो एक सप्ताह पहले तक 550-560 रुपए बिक रहा था।
नए आलू की आवकें बढ़ी- हापुड़ में पंजाब व हिमाचल की मंडियों से नए आलू की आवकें बढ़ रही है, परंतु उपभोक्ता नया आलू खाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। उपभोक्ता की रुचि चिप्सोना आलू में है। हापुड़ में नया आलू फुटकर में 35 रुपए किलो बिक रहा है जबकि चिप्सोना आलू फुटकर 16-17 रुपए किलो बिक रहा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


































