चिपको आंदोलन के जन्मदाता की स्मृति में पौधारोपण अभियान










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):मिशन शिक्षण संवाद के तत्वावधान में प्रकृति मित्र के रूप में विशेष स्मृति एवं श्रद्धांजलि अभियान 2021 का विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारम्भ करते हुए शनिवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 की चयनित शिक्षिका डॉ. रेणु देवी स.अ.प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ द्वारा ग्राम नवादा की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती इंद्रेश देवी को तुलसी पौधा भेंट किया एवं उनके साथ रोपण कर इस अभियान की शुरुआत की।इसके पश्चात वृक्षारोपण हेतु उनके साथ मिलकर गाँव के एक ऐसे स्थल का चयन किया गया जहाँ नियमित रूप से उन पौधों की देख-रेख भी हो सके।कुछ पवित्र स्थलों जैसे माता और चामड़ मैया पर भी पौधे लगाए गए तथा गाँव के लोगों को उन पौधों की देखभाल के दायित्व दिया गया।कुछ छायादार और फलदार वृक्षों को स्व.सुंदरलाल बहुगुणा (चिपको आंदोलन प्रणेता) की स्मृति एवं श्रद्धांजलि के रूप में लगाया गया। यह अभियान 5 जून से 15 अगस्त तक विभिन्न चरणों में चलेगा।इसका उद्देश्य कोरोना काल में जो ऑक्सीजन की कमी से विपत्ति आई है उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में दिनेश ठाकुर गौरव चट्ठा उ.प्र.पुलिस,अनुज चट्ठा,दिल्ली पुलिस राहुल चट्ठा दिल्ली पुलिस सौरव चट्ठा,जीतू,नक्ष,शरण,किट्टू आदि ने सहयोग किया।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!