हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में दो दुकानदारों को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस रील चाइनीज मांझा बरामद किया है।
पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ मेः अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने दो लोगों को चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 10 रील प्रतिबंधित चायनीज मांझा बरामद किया है।

आरोपी कस्बा धौलाना के बडा बाजार का मोहित व बुलंदशहर रोड हापुड का आतिक है।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।


























