हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्रेनव्वेस इंडरनेशनल स्कूल में एक सप्ताह चले समर कैंप का आज समापन हुआ। सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीस में भाग लिया समर कैंप में राक क्लाइमबिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्कैच, रोबोटिक्स, कैलीग्राफी, जुम्बा डांस, फायर लैस कुकिंग, इंग्लिश स्पीकिंग तथा पर्सनैलिटी डवलवपमैंट जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के ही नहीं बल्कि अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी भाग लिया।
प्राधानाचार्या रेशू गोयल ने समर कैंप की महत्वता बताते हुए कहा कि समर कैंप में कई तरह की एक्टिविटिज होती है, जिससे बच्चों का हिडेन टैलेंट सामने आता है। बच्चे खेल-खेल में स्टोरी और राइमस याद कर लेते है।
विद्यालय की डायरेक्टर तनु गोयल ने कहा कि समर कैंप की एक्टिविटिज बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती है। बच्चों की हैजिटेशन खत्म होती है और दोस्तों के साथ मस्ती करने का समय मिलता है। समर कैंप का समापन पुल पार्टी और अन्य रैन पार्टी के साथ हुआ, जिस का बच्चों ने भरपूर लुफ्त उठाया। विद्यालय के समस्त स्टाफ का इस आयोजन में महत्व योगदान रहा।




























